[ad_1]

Accident
– फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
चोलापुर थाना क्षेत्र के मुरदहा बाजार में वाराणसी-सिंधोरा मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात्रि को मिट्टी लदे ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई वही एक अत्यंत गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: वाराणसी में आज क्या है सोना-चांदी का भाव, ये है 24 कैरेट गोल्ड का रेट
जानकारी के अनुसार मुर्दहाआ निवासी मनीष कुमार (27वर्ष) अपनी बाइक से वाराणसी की तरफ से अपने घर मुर्धहा जा रहा था। इस दौरान ज्योही मुरदहा बाजार पहुंचा आयर बाजार की तरफ से आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार मनीष कुमार और उसका साथी रोशन (21 वर्ष) निवासी मुर्दहां सड़क पर गिर पड़े। जिससे सिर में चोट लगने के कारण मनीष कुमार की मौके पर मौत हो गई और उसका साथी रोशन गंभीर अवस्था में निजी हॉस्पिटल में भर्ती है। ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है और ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई।
[ad_2]
Source link