Mandi News: गाड़ी पीछे नहीं की तो प्रधान के पति ने लात-घूंसों से पीटा युवक, हालत गंभीर

[ad_1]

Panchayat Pradhan beat man in Mandi Himachal Pradesh

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


मंडी जिले के पधर थाना क्षेत्र के तहत कटौला बाजार में एक युवक मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का प्रारंभिक उपचार सीएचसी कटौला में करने के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जोनल अस्पताल मंडी को रेफर किया गया। युवक मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचाराधीन है। हमले में घायल युवक की पहचान अल्ताफ अली, पुत्र फरजद अली, निवासी गांव तराणु, डाकघर बथेरी, उप तहसील कटौला के रूप में हुई है।

पीड़ित अल्ताफ ने बताया कि मंगलवार सायं वह कटौला बाजार में बथेरी निवासी लालमन का सामान छोड़ने आया था। इस दौरान बाजार में एटीएम के पास अल्टो कार में सवार अनजान व्यक्ति जिसे उपस्थित लोगों ने कटौला पंचायत की प्रधान का पति पंकज उर्फ पंकु बताया ने इसे गाड़ी को पीछे करने को कहा। गाड़ी लोड होने के चलते उसने गाड़ी को बैक करने में असमर्थता जताई।

इस बीच अल्टो कार चालक ने गाड़ी पीछे की और बाद में गाली गलौज करते हुए उसे देख लेने की धमकी देता हुआ वहां से चला गया। अल्ताफ ने बताया कि वह लालमन के साथ आए अन्य व्यक्ति के साथ गाड़ी से सामान उतार रहा था। इस बीच पंकज अन्य दो अनजान लोगों के साथ उसकी गाड़ी के पास आया और जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए उसे गाड़ी से नीचे घसीटा और लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। उसके साथ आया तीसरा युवक साइड पर खड़ा रहा।

डर के कारण उसके साथी भी छुड़ाने आगे नहीं आए। गंभीर हालत में वह अपनी गाड़ी के सहारे खड़ा हुआ और चलकर अकेला अस्पताल तक पहुंचा। इसके बाद जब होश आया तो स्वयं को मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचाराधीन पाया। कटौला अस्पताल से हमले में युवक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना पर पुलिस तफ्तीश को अस्पताल पहुंची। कमांद घोड़ा फार्म के समीप मार्ग बंद होने पर पुलिस थाना पधर को मामले की जांच सौंपी गई। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *