Rinku Singh: भारतीय टीम में चयन के बाद घर पहुंचा रिंकू, तो सबने कहा ”यशस्वी भव”

[ad_1]

Rinku Singh reached home after selection in Indian team

रिंकू सिंह
– फोटो : IPL/BCCI

विस्तार


क्रिकेट के फलक पर चमकते सितारे रिंकू सिंह को अचानक घर पर देखकर मां बीना देवी, पिता खानचंद, भाई-भाभी, बहन, भतीजी-भतीजे चहक उठे। घर में एक घंटे तक उत्सवी माहौल रहा। मां ने बेटे की बलाइयां उतारीं तो पिता ने ढेर सारा आशीर्वाद दिया। भाई-भाभी-बहन ने बल्ले से रन बरसाने की प्रार्थनाएं कीं। वहीं, रिंकू सिंह ने भतीजी-भतीजे को दुलार किया। उन पर स्नेह लुटाया।

भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने के बाद बुधवार को पहली बार रिंकू सिंह अपने शहर में थे। दोपहर करीब दो बजे रिंकू सिंह अपने तीन मित्रों के साथ अपने घर पहुंचे। रिंकू सिंह पहले गैस गोदाम में बने कर्मचारी क्वार्टर रह रहे माता-पिता से मिलने पहुंचे। उनके पैर छुए। उन्होंने नाम चमकाने का आशीर्वाद दिया। कहा, तुमने मेरा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। यह उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। गोदाम में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों से मिलकर उनसे आशीर्वाद मांगा। सबने ”यशस्वी भव” कहा।

माता-पिता को अपनी कार में बिठाकर रिंकू अपने नए घर गए। वहां अपनी बहन, भाई-भाभी, भतीजी-भतीजे से मिले। रिंकू की आमद से भैया, क्या खाएंगे-पिएंगे का प्यार भरा शोर होने लगा। उन्होंने चाय पी और बिस्कुट खाए और फिर चले गए। रिंकू के भाई सोनू सिंह ने बताया कि रात में रिंकू ने कहा था कि जमीन का बैनामा कराने आएंगे, उनके पास समय रहेगा। इसलिए कागजी प्रक्रिया पूरी कर लें। सोनू ने रिंकू से देवधर ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कहा, ताकि आयरलैंड में जाने वाली टीम में उनका नाम शामिल हो सके। रिंकू दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक अलीगढ़ रहे। रिंकू सिंह ने अपने कोच मसूदुज्जफर अमीनी से अपने घर मुलाकात की। कोरियर से आए दो बल्ले लेकर वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

रिंकू बोले-प्रार्थना करिए एशियन गेम्स में अच्छा खेलूं

भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने के बाद अलीगढ़ आए रिंकू सिंह ने अपने प्रशंसकों से विनम्र भाव से कहा कि वह प्रार्थना करें, ताकि एशियन गेम्स में शानदार पारी खेल सकें। उन्होंने एक जमीन का बैनामा कराया। कार में अपने मित्र अंश द्विवेदी, स्पर्श सिंह, विष्णु यादव के साथ रिंकू अलीगढ़ आए। जेल रोड स्थित जादौन बिल्डर्स के मेनोर अपार्टमेंट पर करीब 45 मिनट रुके।

जादौन बिल्डर्स के अर्जुन सिंह फकीरा, योगेंद्र पाल सिंह बंटी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख तेजवीर सिंह, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी, वसीम मिर्जा, रिंकू सिंह के भाई सोनू सिंह ने रिंकू और उनके मित्रों का स्वागत किया। रिंकू ने चीन में होने वाले एशियन गेम्स के लिए मित्र वसीम मिर्जा, भाई सोनू और अर्जुन सिंह फकीरा के दावत दी। रिंकू ने अर्जुन सिंह से कहा कि वह महुआ खेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर बल्ब लगवाएं, ताकि रात में भी मैच हो सके। इस मैच को देखने वह आएंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *