हैवानियत की हद पार: छज्जे के विवाद में युवक को पीटकर मार डाला, पत्नी-भाई गंभीर

[ad_1]

Young man beaten to death in balcony dispute wife brother injured

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के खिरवनिया में बृहस्पतिवार की रात मकान का छज्जा निकालने के विवाद में सुरेंद्र (25) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि पत्नी शीला व चचेरा भाई कुंजबिहारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपियों ने दोनों को कमरे में बंद कर रस्सी से बांधकर लाठी-डंडा से पीटा। वहीं बीच बचाव करने गए लोगों पर पथराव कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

रात में एक बजे के करीब घटना की सूचना के बाद एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 14 आरोपियों पर हत्या, हत्या की कोशिश, मारपीट, धमकी और 7 सीएलए की धारा में केस दर्ज कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें: शहीद अंशुमान की अंतिम विदाई: माथे को चूमकर पत्नी ने कहा- मेरे हीरो, आपकी शहादत पर गर्व है मुझे

जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल इलाके के खिरवनिया गांव के हीरा निषाद और मुराली पट्टीदार हैं। दोनों चचेरे भाइयों के बीच छत का छज्जा निकालने को लेकर साल 2018 से विवाद चल रहा है। इसे लेकर दोनों पक्षों में पहले भी कई बार पंचायत और मारपीट हो चुकी है। दो महीने पहले भी दोनों परिवार के लोग आमने-सामने आ गए थे। बृहस्पतिवार की रात हीरा का बेटा कुंज बिहारी दरवाजे पर अपने चचेरे भाई सुरेंद्र के साथ बैठा था। इसी दौरान छज्जा निकालने की बात को लेकर मुराली के परिजनों से उसकी कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *