Varanasi Accident: तेज रफ्तार वाहन के धक्के से शख्स की मौत, गुस्साए परिजन शव लेकर पहुंचे पुलिस चौकी और फिर…

[ad_1]

Varanasi Accident: A person died due to a speeding vehicle, angry relatives created a ruckus

चौकी पर मौजूद भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी क्षेत्र के चक्का गांव में तेज रफ्तार की थार ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर बाद थार चालक थार लेकर मौके से भागते हुए हरहुआ पुलिस चौकी पर पहुंच गया। वहीं घायल को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने हरहुआ पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। बाद में लोगों को किसी तरह समझा कर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी।

यह भी पढ़ें- UP News: यूपी के पूर्व डीजीपी के भाई व एएसपी सुधाकर यादव की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में कोहराम

मृतक के चचेरे भाई सूरज राजभर ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मुन्ना राजभर (48) पुत्र रामदुलार शनिवार को अपने घर से किसी काम से हरहुआ जा रहे थे। वह गांव में ही पहुंचे थे, उसी दौरान गांव का ही रहने वाला भीम यादव नामक युवक तेज रफ्तार में अपनी थार गाड़ी से जा रहा था। थार ने मुन्ना को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में ले जाने के बाद चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

 मौत के बाद गुस्साए लोग शव को लेकर लगभग 11:30 बजे हरहुआ पुलिस चौकी पर पहुंच गए। पुलिस चौकी पर पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों को काबू में करने में पुलिस के पसीने छूट गए। इस दौरान मृतक के गांव और रिश्तेदारी के लोग एंबुलेंस के आगे भी लेट गए वहीं महिलाएं भी आक्रोशित नजर आईं। लोगों को काफी देर तक समझाया गया बाद में संभ्रांत लोगों के पहुंचने पर 12 बजे मृतक के परिजन शांत हुए और मृतक का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इस बारे में पुलिस द्वारा बताया गया कि दुर्घटना के बाद थार गाड़ी को चालक समेत पकड़ लिया गया है। गाड़ी को कब्जे में लेने के साथ ही मृतक के परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *