Mainpuri News: मिड डे मील में खाना परोसते समय बालिका के ऊपर पलटी गर्म सब्जी से भरी बाल्टी, बुरी तरह झुलसी

[ad_1]

girl got badly burnt when bucket of hot vegetables fell on her While serving food in mid day meal in Mainpuri

Mainpuri News: गर्म सब्जी गिरने से झुलसी बालिका अस्पताल में भर्ती
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मैनपुरी में प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम (मध्यान्ह भोजन) परोसने के दौरान पांच वर्षीय बालिका के ऊपर गर्म सब्जी से भरी बाल्टी गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिजन भी भागते हुए पहुंच गए।  

घटना सुल्तानगंज विकासखंड क्षेत्र के भोगांव कस्बा की है। यहां रसूलाबाद मोहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार को मध्यान्ह भोजन वितरित किया जा रहा था। इसी दौरान अपनी बहन के साथ स्कूल आई पांच वर्षीय बालिका कुलशम पुत्री मुन्ना सब्जी परोस रही रसोइया से टकरा गई। इससे रसोइया के हाथ से गर्म सब्जी से भरी बाल्टी छूट गई और छिटककर दी गिरी।

यह भी पढ़ेंः- रातभर घर में नाचते रहे नाग-नागिन: परिवार वालों को घुसने तक नहीं दिया; फुफकार के बीच दहशत में यूं गुजरा समय

बाल्टी में भरी गर्म सब्जी बालिका के ऊपर ही गिर गई। सब्जी गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। दृश्य देखकर अन्य बच्चे डर गए। मौके पर मौजूद प्रधानाध्यापक गौरव राजपूत ने अन्य बच्चों को दूर किया। झुलसी बालिका को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां बालिका का उपचार किया जा रहा है। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।

यह भी पढ़ेंः- ऐसे आई मौत: आंखों के सामने पांच मिनट तक तड़पता रहा भाई, चाहकर भी ना बचा सका जान, खौफनाक मंजर देख कांप गई रूह

प्रधानाध्यापक गौरव राजपूत ने बताया कि बालिका उनके यहां पंजीकृत नहीं है। उसकी बड़ी बहन उनके यहां कक्षा तीन में पंजीकृत है। मध्यान्ह भोजन के दौरान कुलशम अचानक भागते हुए कमरे से बाहर निकली। इससे वह खाना परोस रही रसोइया से टकरा गई। बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत में सुधार है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *