[ad_1]

eye
– फोटो : istock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में अस्पतालों में इस समय आंखों के संक्रमण (आई फ्लू) के मरीजों की संख्या अधिक है। परिवार के एक साथ कई लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में डॉक्टरों की सलाह है कि आंखों में काजल न लगाएं। यह संक्रमण को और बढ़ा सकता है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग के चिकित्सक डॉ. तिरुपति नाथ ने बताया कि काजल में क्या-क्या इस्तेमाल किया जाता है, यह पता नहीं होता है। इसलिए आंखों में काजल लगाने से मना किया जाता है। आई फ्लू से बचने के लिए हाथों को धोते रहें। हाथ हर समय साफ रहना चाहिए। यह भी ध्यान रखें कि हाथ को आंख के पास नहीं ले जाएं।
यह भी पढ़ेंः- आगरा पेशाब कांड: पीड़ित भी आया पुलिस के सामने, उस रात किए गए जुर्म की दास्तां सुन कांप गई रूह
यदि कोई आई फ्लू की चपेट में आ जाता है तो वह खुद को परिवार के बाकी सदस्यों से एक-दो दिन के लिए अलग रख ले। कपड़े अलग धोए। कास्मेटिक व अन्य चीजों के सामूहिक इस्तेमाल से बचना चाहिए। बीमारी की चपेट में आने पर चिकित्सक के परामर्श के अनुरूप दवाएं लें।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
स्कूलों में आई फ्लू के मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बीमारी की रोकथाम के लिए विभाग की ओर से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में दवाएं और आई ड्रॉप उपलब्ध करा दी गई है। जिन क्षेत्रों में मरीज अधिक मिल रहे हैं, वहां स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः- हैवान बेटा: पिता को फावड़े से काट डाला, मारते वक्त नहीं कांपे हाथ…दी दुश्मनों से भी बदतर मौत
इसमें पिनाहट, जगनेर, फतेहपुर सीकरी के विभिन्न क्षेत्र हैं। संक्रमित बच्चों को आईसोलेट किए जाने की सलाह दी जा रही है। उनकी सलाह है कि कमजोर इम्युनिटी वाले और गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग आंख लाल होने पर डॉक्टर की सलाह के अनुरूप ही आई ड्राप का इस्तेमाल करें।
इन बातों का ध्यान रखना जरूरी
आंखों को छुएं नहीं। आंखों को रगड़ें नहीं। व्यक्तिगत सामान जैसे ड्रोप, रुमाल, तौलिया, आदि का आदान-प्रदान न करें। व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें।
यह भी पढ़ेंः- बेरहम शिक्षक: चीखता रहा मासूम…वह डंडे बरसाता रहा, मजह इस बात पर थर्ड डिग्री जैसी यातना; थाने पहुंचा मामला
बीमारी के लक्षण
आंखों का लाल होना, आंखों में खुजली होना, आंखों से पानी गिरना, आंखों में सूजन के साथ दर्द होना।
[ad_2]
Source link