Bihar News: दरभंगा विवाद पर पप्पू यादव बोले, सही आचरण वाले लोगों को शांति समिति में रखने की जरूरत है

[ad_1]

Pappu Yadav said on Darbhanga dispute, people with right conduct need to be kept in peace committee

घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे जाप प्रमुख पप्पू यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के मालपट्टी गांव में महादलित के शव दाह संस्कार मामले में हुए विवाद और मब्बी थाना क्षेत्र के शिवधारा चौक पर झंडा लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई थी। इसे लेकर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव  ने दोनों जगहों का दौरा किया और बारी-बारी से दोनों पक्षों से मिलकर आपसी सौहार्द बनाने की अपील की। वहीं, मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि इस तरह के वातावरण बनने के पीछे के मुख्य वजह शांति समिति है। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला शांति समिति में ऐसे भी लोग हैं जिनका आचरण सही नहीं है और वैसे लोग लंबे समय से बने हुए हैं। जबकि समय-समय पर शांति समिति के सदस्य बदलते रहते हैं। वहीं, दरभंगा में शांति समिति में बदलाव न होना सरासर गलत है।

जाप प्रमुख पप्पू यादव ने कहा कि मैं तो कहूंगा कि संविधान और कानून से कोई भी ऊपर नहीं है। कोई भी जाति, धर्म और वर्ग अगर खुद को कानून और संविधान से ऊपर समझने लगे तो सबसे बड़ी गलती है। ऐसा ही मैंने दोनों घटना में देखा है। सही या गलत समाज में तय या तो पंचायत का प्रतिनिधि करेगा। या फिर शांति समिति या फिर प्रशासन करेगी।

वहीं, उन्होंने कहा कि दरभंगा जिले की जो पुरानी शांति समिति है। उसमें दलाल, माफिया या फिर जिस पर आपराधिक मामला है, जिस पर कई तरह के आरोप हैं। ऐसे लोग लंबे समय से शांति समिति के सदस्य हैं। जबकि समय-समय पर शांति समिति के सदस्य बदलते रहते हैं। और दरभंगा में शांति समिति में सदस्य नहीं बदलना सरासर गलत है।

पप्पू यादव ने कहा कि कमतौल थाना क्षेत्र के मालपट्टी गांव में थाना प्रभारी और सामाजिक लोगों के प्रयास से शव को वहां रखा गया। वह जमीन श्मशान की थी या नहीं। यह तो सीओ और बीडियो का मामला था। वहां पर शाम तक सभी चीज सामान्य हो गईं। उसके बाद फिर दोबारा पत्थरबाजी वहां पर कैसे हुई। रात में प्रशासन को वहां पर जाने की जरूरत क्यों पड़ी। यह गंभीर विषय है। मैंने कई बार कहा है कि किसी भी धर्म-जाति का धार्मिक स्थल हो, उसकी घेराबंदी आवश्यक है। इसीलिए यहां के अधिकारी जल्द से जल्द इसका निदान कर उचित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि इस विवाद को खत्म करने में दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक की भूमिका काफी अच्छी रही। मैं उनके कार्यों की सराहना करता हूं।

जाप प्रमुख ने कहा कि दोनों जगहों पर इस तरह के हालात को पैदा करने वालों के ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई की जरूरत है। मैं मांग करता हूं कि इस कांड की एसआईटी से जांच हो। ताकि पता चल सके कि इसमें किन-किन लोगों की गलती है। वहां के मुखिया और सरपंच की क्या जिम्मेदारी थी और उन लोगों ने अपनी भूमिका कैसे निभाई। हम खासकर नेताओं से आग्रह करेंगे कि राजनीति और सियासत के लिए आप इंसान, जाति और धर्म को मोहरा न बनाइए। ऐसे नेताओं के कारण ही आग लगती है। चाहे मधुबनी के सांसद के कोई नजदीकी हो। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि अविलंब पुरानी शांति समिति को भंग करके अच्छे और पढ़े लिखे लोग, सामाजिक, अध्यात्मिक लोगों को शांति समिति में लिया जाए। जिससे जिला का वातावरण शांतिपूर्ण हो।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *