Lucknow: मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर कारोबारी को फंसाया, 5.61 करोड़ रुपये का लगाया चूना, केस दर्ज

[ad_1]

Fraud of 5.61 crore rupees with a businessman in Lucknow.

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


खनन व सरकारी ठेके में साझीदार बना मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने कारोबारी से 5.61 करोड़ रुपये ठग लिए। मामले में डीसीपी उत्तरी से शिकायत के बाद गाजीपुर थाने की पुलिस ने तीन जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विजयंत खंड-3 निवासी कारोबारी जितेंद्र पांडेय के मुताबिक पुराने मित्र संजय श्रीवास्तव ने वर्ष 2016 में विकासनगर सेक्टर 4 निवासी संजय मिश्रा और अवधेश कुमार मिश्रा निवासी फरीदीनगर से मुलाकात कराई। बताया कि हम तीनों मिलकर एलडीए, जल निगम, खनन व अन्य सरकारी ठेके लेकर काम करते हैं। अभी कौशांबी में मित्र मनीष ओझा के नाम पर खनन का टेंडर मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें – पैसे खर्च कर देखें विधानसभा की खूबसूरती: स्कूल-कॉलेज के छात्र और आम लोगों के लिए अलग-अलग शुल्क

ये भी पढ़ें – रामनगरी: यरुशलम व वेटिकन सिटी की तर्ज पर हो रहा अयोध्या का विकास, 32 हजार करोड़ किए जा चुके हैं स्वीकृत

आरोपियों ने जितेंद्र को भी साथ में सरकारी ठेकों पर काम करने और मोटे मुनाफे का झांसा दिया। इस पर जितेंद्र ने हामी भर दी। आरोपी बीच-बीच में कई सरकारी वर्क ऑर्डर की कॉपी देते रहे और वर्ष 2016 से 2022 तक कई बार में 7.14 करोड़ रुपये ले लिए। गारंटी के तौर पर उन्हें कई चेक दिए। यही नहीं कई बार में उन्हें 1.53 करोड़ रुपये वापस भी किए।

इस साल रुपयों की जरूरत पड़ने पर पीड़ित ने संपर्क किया तो आरोपी टालमटोल करने लगे। जितेंद्र के मुताबिक संदेह होने पर उन्होंने पड़ताल की तो पता चला कि खनन के वर्क ऑर्डर जाली हैं। इस पर उन्होंने अपने 5.61 करोड़ मांगे तो आरोपियों ने धमकी दी।

इस पर पीड़ित ने डीसीपी पूर्वी से शिकायत की। इसके बाद गाजीपुर थाने में संजय श्रीवास्तव, संजय मिश्रा और अवधेश कुमार मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *