JOA IT Paper Leak : जेओए आईटी का एक और पेपर हुआ लीक, भंग कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव सहित पांच पर एफआईआर

[ad_1]

Himachal Paper Leak News: JOA IT Question Paper Leaked, FIR On Five Including Former Secretary Of HPSSC

कर्मचारी चयन आयोग की जेओए आईटी का एक और पेपर लीक।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भंग होने से पूर्व हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से आयोजित भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले थम नहीं रहे। अब शुक्रवार को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पोस्ट कोड 903 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट-आईटी (जेओए आईटी) की भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का खुलासा किया है।

एसआईटी ने पेपर लीक मामले में 13वीं एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में आरोपी एचएएस अधिकारी पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर, पूर्व सचिव का चालक जय चंद, जयचंद की बहन, गोपनीय शाखा से निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद और उमा की भांजी को बतौर आरोपी नामजद किया गया है।

आरोप है कि उमा ने भांजी और पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर के वाहन चालक जयचंद ने अपनी बहन को प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाया। दोनों ने अव्वल अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। एसआईटी के पास पेपर लीक मामले में पर्याप्त सबूत होने के बाद शुक्रवार को यह एफआईआर दर्ज की गई है। इससे पूर्व 12 अलग-अलग एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। कुल 14 विभिन्न भर्तियों के पेपर लीक के मामलों का पटाक्षेप एसआईटी कर चुकी है।

इतने पदों पर होनी थी भर्ती

आयोग ने 8 अप्रैल 2021 को 82 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए। करीब 46,581 आवेदन प्राप्त हुए। 19 दिसंबर 2021 को 20,833 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। पास घोषित 842 अभ्यर्थियों का 5 से 7 मई 2022 तक टाइपिंग टेस्ट हुआ। लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट में उत्तीर्ण 272 अभ्यर्थियों के लिए मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया।

जेओए आईटी की भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का भी खुलासा कर दिया है। एसआईटी ने पेपर लीक मामले में अब 13वीं एफआईआर दर्ज की है। -राहुल नाथ, एसपी विजिलेंस, मंडी

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *