Varanasi: काशी विद्यापीठ के हॉस्टल की छत से गिर कर पूर्व छात्र की मौत, दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान हादसा

[ad_1]

Alumni died after falling from roof of Kashi Vidyapith hostel accident during party with friends

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में हुई पूर्व छात्र की मौत

विस्तार


वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के आंबेडकर हॉस्टल की छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल पूर्व छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर सिगरा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बलिया निवासी राकेश कुमार (35) एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद वकालत करते थे।

राकेश विद्यापीठ के आंबेडकर हॉस्टल में रहते थे। शुक्रवार की रात हॉस्टल की छत पर वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। उसी दौरान संतुलन खो देने के कारण वह नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल राकेश को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: मिर्जापुर में लेखपाल ने ट्रेन से कटकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बात

लोहता में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

लोहता रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार सुबह स्थानीय लोग टहलते हुए पहुंचे तो उन्होंने ट्रैक पर एक युवक का क्षतविक्षत शव देखा। स्थानीय लोगों की सूचना पर आई जीआरपी ने युवक की तलाश ली तो उसके जेब से प्रतापगढ़ से बनारस का रेल टिकट और आधार कार्ड मिला।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *