[ad_1]

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एमबीबीएस और बीडीएस की चल रही पहले राउंड की काउंसलिंग में फाइनल कैटेगरी वाइस मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। मेरिट के मुताबिक अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक ने एचपी कोटे की सीटों के लिए 1931 अभ्यार्थियों के नाम शामिल किए हैं। मैनेजमैंट कोटा के लिए 751 नामों को शामिल किया है। उधर, एनआरआई कोटे में 91 अभ्यर्थी शामिल किए गए हैं। अब इस मेरिट लिस्ट के आधार पर अगली प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें अब सभी से उनकी कॉलेज की च्वाइस मांगी गई है।
कॉलेज च्वाइस 31 जुलाई को दोपहर तक दे सकते हैं। इसके बाद कोई भी च्वाइस स्वीकार नहीं होगी। हालांकि, तीन अगस्त को पहली प्रोविजनल सीटों की सूची जारी कर दी जाएगी। पांच अगस्त को पहले राउंड की फाइनल सीटों का आवंटन होगा। अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि पहले राउंड की काउंसलिंग की प्रक्रिया बेहतर चल रही है। फाइनल सूची जारी हो गई है। अब कॉलेज च्वाइस मांगी गई है।
बता दें कि यह ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल और चार डेंटल कॉलेजों के लिए चल रही है। इनमें करीब एक हजार सीटें भरी जानी हैं। छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 720 सीटें होंगी, जबकि डेंटल कॉलेजों में 280 सीटें भरी जाएंगी।
[ad_2]
Source link