Jaunpur: मामूली सी जमीन के लिए खूनी खेल, कहीं भाई ने भाई को तो कहीं चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट

[ad_1]

murder for some land in jaunpur somewhere brother killed and somewhere uncle killed nephew

मृतक के रोते-बिलखते परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी के जौनपुर जिले में मामूली सी जमीन के लिए अपने ही अपनों के जान के दुश्मन बन गए। सुजानगंज थाना क्षेत्र के भैंसहा रामपुर गांव में भाई ने भाई की जबकि बरसठी के कांटी गांव में चाचा-चाची ने लाठी-डंडे से हमला कर भतीजे की जान ले ली। दोनों ही मामलों में पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस तफ्तीश में जुटी है। 

सुजानगंज थाना क्षेत्र के भैंसहा रामपुर निवासी राम सिंह पटेल(50) पुत्र पारसनाथ पटेल रविवार सुबह बारिश के बाद पानी की निकासी के लिए नाली साफ करने लगे। तभी उसकी भाई रामकरन से कहासुनी हो गई जो मारपीट में बदल गई। रामकरन और उसकी पत्नी सुमित्रा देवी ने ईंट से राम सिंह पटेल पर हमला बोल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के समय राम सिंह के परिवार में केवल पत्नी और बड़ी बहू थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ बदलापुर अशोक सिंह ने कहा कि मृतक की पत्नी चंद्रावती ने तहरीर दी है। जिसमें रामकरन सिंह पटेल व राम सिंह पटेल में विवाद हो गया। धक्का-मुक्की होने पर राम सिंह पटेल की खड़ंजे पर गिरने से मौत हो गई। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *