Bhadohi: बाइक सवार को बचाने में हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, किशोर की मौत

[ad_1]

Minor boy died after auto overturned on highway to save bike rider

ऊंज थाने में किशोर के परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भदोही जिले के ऊंज क्षेत्र के कलिंजरा अंडरपास के समीप हाईवे पर रविवार दोपहर बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। घटना में ऑटो सवार एक किशोर की मौत हो गई। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

प्रयागराज जनपद के हंडिया थानाक्षेत्र के ऊपरदहा गांव निवासी सनी सिंह चौहान (17) रविवार दोपहर ऑटो से जंगीगंज आ रहा था। ऊंज के कलिंजरा अंडरपास के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार को देख ऑटो चालक घबरा गया। अचानक ब्रेक लगाने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ऑटो में बायीं तरफ बैठा सनी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने उसे आननफानन पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सनी के बड़े दादा राधेश्याम सिंह ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरपतहां स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर गांव के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ऊंज छोटक यादव ने कहा कि ऑटो को कब्जे में लिया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *