ऐसा हादसा, जिसने भी देखा डर गया: तीन दीवारें तोड़ते हुए दो मंजिला घर के पार निकला ट्रक, विचलित कर देंगी ये पांच तस्वीरें

[ad_1]

truck crossed two-storey house Breaking three walls people were shocked to see scene

तीन दीवारें तोड़ते हुए दो मंजिला घर के पार निकला ट्रक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक बेकाबू ट्रक ने दो मंजिला मकान की मजबूत दीवारों को कागज की तरह फाड़ दिया। तेज रफ्तार ट्रक जब मकान में घुसा तो तेज धमाका हुआ। तीन दीवरों को तोड़ते हुए ये ट्रक मकान के दूसरी ओर निकल गया। गनीमत ये रही कि उस समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। हादसे को देखने वाले बुरी तरह डर गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *