[ad_1]

मंदिर परिसर की दीवार पर चस्पा पोस्टर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में हिंदूवादी संगठन राष्ट्रीय हिंदू दल ने ड्रेस कोड का चेतावनी पोस्टर चस्पा किया। इसमें लिखा हुआ है कि ‘यह मंदिर धार्मिक आस्था का केंद्र है, कोई कपल प्वाइंट नहीं है। इसमें पवित्रता का ध्यान न रखने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पोस्टर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हिंदूवादी दल के अलग-अलग कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर के अंदर अलग-अलग दीवारों पर चेतावनी पोस्टर चस्पा कर दिया। पोस्टर में हिंदूवादी संगठन ने लिखा, ‘यह धार्मिक मंदिर आस्था का केंद्र है। कोई कपल प्वाइंट नहीं। युवक युवतियां मंदिर की पवित्रता और धार्मिक मर्यादा का ध्यान रखें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।’
ये भी पढ़ें: अब्बास अंसारी NDA का हिस्सा नहीं, डिप्टी सीएम केशव बोले- नीतीश कहीं से लड़ें चुनाव, नहीं जीतेंगे
सभी पोस्टर को हटाया गया
मंदिर व्यवस्थापक प्रो. विनय पांडेय का कहना है कि मंदिर परिसर में लगे सभी पोस्टर को हटा दिया गया है। इस तरह की कोई भी चेतावनी मंदिर में आने वाले लोगों को नहीं दी गई है। इसके साथ ही हिंदू दल के नेताओं को यह चेतावनी दी गई है कि वह इस तरीके का कृत्य ना करें। यदि वह फिर से इस तरीके का कृत्य करते हैं तो उनके ऊपर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Source link