[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में कक्षा आठ की किशोरी के गायब होने, कई लोगों पर रिपोर्ट दर्ज होने और विधायक की इंट्री होते ही कुछ घंटे बाद गायब बालिका के अपने ही घर में मिल जाने की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष, आरोपी और आम-खास हतप्रभ हैं।
पुलिस जहां बालिका के गायब होने का मुकदमा लिखाने वाले पिता को हिरासत में बिठाए हैं। वहीं आरोपी युवक को पास्को सहित कई धाराओं में पूछताछ के बाद जेल भेजने की बात कर ही है, जबकि किशोरी को चिकित्सकीय जांच, धारा 64 के बयान के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेजा गया है।
बिल्हौर इंस्पेक्टर सुरेंद्र भाटी ने बताया कि गायब किशोरी को सकुशल उसके ही घर से बरामद कर लिया है। विवाद और माहौल बिगाड़ने के लिए कुछ शरारती तत्व इसको तूल भी दे रहे हैं। उच्चाधिकारियों को पूरी जानकारी दे दी गई है। मामले मे गहन जांच हो रही है।
[ad_2]
Source link