Doiwala: हल्द्वानी जा रही परिवहन निगम की बस में आग लगने से मचा हड़कंप, सभी यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित

[ad_1]

Bus caught fire in Doiwala Rishikesh all passengers evacuated safely

बस में लगी आग
– फोटो : amar ujala

विस्तार


देहरादून से हल्द्वानी जा रही परिवहन निगम की बस के अंदर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बस चालक ने बस रोककर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

बृहस्पतिवार को दोपहर परिवहन निगम की एक बस देहरादून से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस के अंदर अचानक धुआं उठता दिखाई दिया जिससे सभी लोग घबरा गए। चालक ने तुरंत बस रोक दी और सभी यात्रियों को बाहर निकाला। बस चालक अवनीश कुमार ने बताया की बस के अंदर बोनट के पास रखे एक कपड़े ने गर्म होकर आग पकड़ ली थी।

ये भी पढ़ें…Rudrapur Crime: घर में सो रहे परिवार पर हमला, पति-पत्नी की गला रेत कर हत्या, बुजुर्ग पर भी किए चाकू से वार

बस रोककर तत्काल जलते कपडे़ को बाहर फेंक दिया गया। रेत और पानी से आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *