[ad_1]
हमारे इस लिस्ट में पहले नंबर पर Samsung Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन को रखा गया है. मार्केट में इस स्मार्टफोन की कीमत 26,999 रुपये रखी गयी है. सैमसंग के इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की लिस्ट पर नजर डालें तो कंपनी ने इसमें एक बड़ा 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. यह एक सुपर AMOLED डिस्प्ले हैं. बेहरतरीन परफॉरमेंस के लिए कंपनी ने इसमें Snapdragon 865 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. वहीं, स्टोरेज की अगर बात करें तो इसमें आपको 8GB तक रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिल जाती है. इसके रियर में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है. इसका प्राइमरी कैमरा 12 MP का है जबकि, सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए इसके फ्रंट में 32 MP का शूटर दिया गया है. कंपनी ने इसमें 4500mAh की बैटरी दी है और यह वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करता है.
[ad_2]
Source link