UP News: मुख्यमंत्री योगी ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान का किया शुभारंभ, काकोरी के शहीदों को किया नमन

[ad_1]

CM Yogi Adityanath inaugrates the Meri Mati Mera Sankalp in Kakori Lucknow.

मेरी माटी मेरा देश का शुभारंभ करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


आप जिस क्षेत्र में है उसमें बेहतर करें, अपने कर्तव्यों का सही से निर्वहन करें। यही नागरिक कर्तव्य है यही सच्ची राष्ट्र भक्ति है। विभाजन की त्रासदी का स्मरण करें और संकल्प ले कि हम फिर से विभाजन नही होने देंगे। यही शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिस ब्रिटेन ने हम पर 200 वर्षों तक राज किया उसको हराकर आज भारत विश्व मे पांचवीं अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुआ है। ये बाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर कही।

मुख्यमंत्री योगी ने इस अवसर पर मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कार्यक्रम में आये सभी लोगों से अभियान से जुड़ने का आह्वान किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताए गए पंच प्रण को लेकर अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेने को कहा।

ये भी पढ़ें – यूपी में कब होगी जातीय जनगणना? मायावती ने उठाया सवाल, बोलीं- राष्ट्रीय स्तर पर करवाई जानी चाहिए

ये भी पढ़ें – रक्षाबंधन के लिए शुभ मुहूर्त: 30 की रात से 31 अगस्त की सुबह तक मनाया जाएगा, जानें- क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर काकोरी शहीद स्मारक पहुंच कर शहीद मंदिर में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यर्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने मेरी माटी मेरा देश अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने आह्वान किया कि कार्यक्रम से जुड़े लोग अपनी जगह पर खड़े होकर अपनी माटी को नमन करें , सेल्फी लें और उसे लोड करें।

उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बताए गए पंच प्रण की शपथ कार्यक्रम में आये लोगो को दिलाई । उन्होंने कहा कि आज ही भारत छोड़ो आंदोलन की भी वर्षगांठ है साथ ही अन्य ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आज के दिन का स्मरण किया जाता है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़कर मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत हो रही है।

सीमा  पर व आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने वाले शहीदों का नमन है। आजादी के महोत्सव ने एक ऐसे भारत का दर्शन कराया है जहां किसी के साथ भेदभाव नहीं है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक भारतीय के पास अवलोकन करने का अवसर है। आगामी 25 वर्षो के अमृत काल से जुड़ने का भी अवसर है। जिस स्थल पर शहीदों ने काकोरी ट्रेन एक्शन को अंजाम दिया उसी स्थल से मेरी माटी मेरा देश अभियान को शुरू करने का अवसर मिल रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *