Gorakhpur News: ज्वाइनिंग के बाद से ही गायब हैं 40 डॉक्टर, 4 साल से महकमा परेशान

[ad_1]

40 doctors missing since joining department worried for 4 years

(सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


गोरखपुर जिले के सरकारी अस्पतालों मेंं तैनात 40 डॉक्टर करीब चार साल से लापता हैं। स्वास्थ्य विभाग परेशान है कि ग्रामीण इलाकों में डॉक्टरों की कमी कैसे पूरी की जाए। दरअसल गायब डॉक्टरों के बारे में कोई आधिकारिक सूचना भी नहीं है। माना जा रहा है कि ये सभी डॉक्टर कहीं न कहीं प्राइवेट प्रैक्टिस में लगे होंगे। इन डॉक्टरों ने अभी तक अधिकृत रूप से अपना त्यागपत्र भी नहीं भेजा है।

जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 21 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और 57 नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में भी 23 अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन अस्पतालों में कुल मिलाकर 162 डॉक्टरों की तैनाती है। लेकिन इनमें से 40 डॉक्टर चार साल से अनुपस्थित चल रहे हैं। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्र के कई अस्पतालों में डॉक्टर ही नहीं हैं। इसका सबसे अधिक असर नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पड़ रहा है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *