Chamba News: कृषि मंत्री चंद्र कुमार के खिलाफ सांसद रहते चंबा का पैसा जवाली में खर्चने की शिकायत

[ad_1]

Himachal Chamba News: Senior Advocate jai Singh complaint against Agriculture Minister Chander Kumar

वरिष्ठ अधिवक्ता जयसिंह।
– फोटो : संवाद

विस्तार


हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार के खिलाफ सांसद रहते हुए आकांक्षी जिला चंबा के विकास के लिए आए करोड़ों रुपये अपने हलके जवाली में खर्च करने की चंबा पुलिस थाने में एक शिकायत हुई है। इस शिकायत में उन पर आरोप है कि सांसद रहते उन्होंने अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर चंबा की जनता से धोखा किया। इसे लेकर चंबा के लोगों में उनके खिलाफ रोष है।

बुधवार को अनुसूचित जाति (एससी) व जनजाति (एसटी) निगम के पूर्व राज्य उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता जय सिंह ने थाने में चंद्र कुमार के खिलाफ शिकायत की है। इस शिकायत के जरिये चंद्र कुमार के खिलाफ जांच करके एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वहीं, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि शिकायत पत्र मिला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

जय सिंह ने शिकायत की है कि चंद्र कुमार ने सांसद रहते स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (लाडा) के तहत चंबा में खर्च होने वाली करोड़ाें रुपये की राशि गैरकानूनी तरीके से अपने विधानसभा क्षेत्र में ले जाकर खर्च कर दी। उस दौरान भी इसका विरोध किया गया था।

उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद ने अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल करते हुए लाडा का पैसा दूसरे विधानसभा क्षेत्र में खर्च किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में चंबा में कोई विकास कार्य नहीं करवाया। शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच करके लाडा के तहत खर्च धनराशि का पूरा रिकॉर्ड निकाला जाए।

इसके आधार पर पूर्व सांसद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए। अब चंबा की जनता को यह भी चिंता सता रही है कि वर्तमान में वह फिर से प्रदेश के मंत्री बने हैं, ऐसे में दोबारा से चंबा का पैसा अपने विस क्षेत्र में ले जाकर खर्च कर सकते हैं। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई होना जरूरी है।

जनहित का पैसा जनहित में खर्च किया : चंद्रकुमार

कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व सांसद चंद्र कुमार ने कहा कि शिकायत करने वालों को नियमों की ही जानकारी नहीं है। एनएचपीसी की कल्याण योजना के तहत यह पैसा जनहित में स्कूलों और अस्पतालों पर खर्च होता है। बतौर सांसद पावर कमेटी का सदस्य होने के नाते यह पैसा स्कूल भवन निर्माण के लिए खर्च किया गया है। स्कूल की भी एक ही मंजिल बनी है। भाजपा सरकार आते ही काम रोक दिया गया है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *