Bihar: अंडा लदे वाहन से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर हुआ फरार; UP के नंबर की गाड़ी से की जा रही थी तस्करी

[ad_1]

Large consignment of illegal liquor recovered from egg laden vehicle in Darbhanga, smuggler absconded

पिकअप वैन से बरामद हुई शराब
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शराबबंदी वाले बिहार में तस्कर हर दिन शराब कारोबार करने को लेकर नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला दरभंगा जिले के विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर छठी पोखर का है। जहां एक पिकअप वैन पर अंडे से लदे कार्टूनों के नीचे छिपाकर शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही थी। इसकी भनक दरभंगा पुलिस को लग गई थी। विश्विद्यालय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर शराब लदी पिकअप वैन को जब्त कर लिया। जबकि तस्कर भागने में सफल रहा।

जानकारी के मुताबिक, दरभंगा पुलिस को सूचना मिली थी कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के छठी पोखर के पास शराब की बड़ी खेप उतारी जा रही है। इस सूचना के आधार पर विश्वद्यालय थानाध्यक्ष की टीम ने मौके पर जाकर देखा तो एक यूपी के नंबर की पिकअप वैन खड़ी थी। पुलिस ने जब गाड़ी की जांच की तो गाड़ी में ऊपर से करीब 25 कार्टून अंडे लदे थे। उसके नीचे 91 कार्टून शराब लदी थी। पुलिस वाहन को जब्त कर थाने ले गई और मामले की जांच में जुट गई।

सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के छठी पोखर के पास से एक यूपी के नंबर की पिकअप वैन से करीब 91 कार्टून लगभग 4,100 लीटर शराब जब्त की गई है। जबकि वाहन  चालक भागने में सफल रहा है। उसका भी पता लगाया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *