अजब-गजब: उफनती नदी में डूबने से बचा युवक तो उठक-बैठक लगाकर नदी से मांगने लगा माफी, वायरल हो रहा वीडियो

[ad_1]


उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। वहीं, ऋषिकेश में भी बीन नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। 

इसी दौरान गुरुवार को एक युवक उफनती बीन नदी में बह गया। इस दौरान वह डूबने से बाल-बाल बचा। तभी वह अचानक नदी किनारे उठक-बैठक लगाकर नदी से माफी मांगने लगा। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। 

Haridwar: मनसा देवी के पहाड़ से काली मंदिर के पास हुआ भूस्खलन, आस-पास के क्षेत्र से लोगों को हटवाया



दरअसल लोग आज कल बारिश के मौसम में बरसाती नदी नालों को गंभीरता से लेने की बात कह रहे हैं। ऐसे में जब युवक बीन नदी को पार करते समय नदी में बह गया तो वह काफी दूर तक बहता चला गया।


इस दौरान उसने नदी किनारे आने का काफी प्रयास किया। युवक किसी तरह नदी किनारे पहुंचा। नदी किनारे पहुंचते ही उसने बीन नदी को हाथ जोड़ते हुए उठक बैठक लगाकर माफी मांगी। वायरल वीडियो को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही। 


बता दें कि ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती और तपोवन में गंगा घाटों से ऊपर बह रही है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा घाटों और तटों पर जल पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मुस्तैद रही।


वहीं, उत्तराखंड के चार जिलों में मौसम विभाग ने अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि अगले 24 घंटे में नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पौड़ी में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका है।


[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *