Ayodhya: युवक की बेरहमी से हत्या कर नहर की पटरी के किनारे झाड़ियों में फेंका शव

[ad_1]

A man murdered and his body was thrown in a bush in Rudauli Ayodhya.

मामले की जांच के लिए मौजूद पुलिसकर्मी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली क्षेत्र दलसराय चौराहे के निकट शारदा सहायक नहर की पटरी के किनारे लगी झाड़ियों में एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। शव की स्थित देखने से प्रतीत होता है कि हत्यारे ने युवक के सीने में कई वार करते हुए उसके गले को बेरहमी से रेतकर हत्या की है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल सीओ सहित एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बैरिकेटिंग कर काफी देर तक छानबीन की। फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल पर मिली कुछ संदिग्ध वस्तुओं का परीक्षण किया।

कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर एक मोटर साइकिल भी बरामद हुई। इन्होंने बरामद बाइक से मिले कागजात के आधार पर युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ रुदौली सतेंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि मृतक युवक की पहचान बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतासराय गांव निवासी सोनू पुत्र बाबू चौहान (20) के रूप में हुई है। इन्होंने बताया घटनास्थल पर मिले साक्ष्य व परिजनों से बातचीत के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *