Tehri: बारिश के बाद शिवपुरी टनल में अचानक भरा पानी, अंदर फंसे 114 इंजीनियर व मजदूर, SDRF ने किया रेस्क्यू

[ad_1]

Uttarakhand Weather 114 engineers and laborers Stuck inside Tehri Shivpuri tunnel SDRF Rescue

टनल में फंसे लोगों को निकाला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश के चलते सोमवार को टिहरी में शिवपुरी टनल के अंदर अचानक पानी भर गया। इस दौरान वहां काम कर रहे 114 इंजीनियर व मजदूर अंदर ही फंस गए। जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। 

एल एंड टी कंपनी शिवपुरी के प्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने चौकी प्रभारी शिवपुरी को सूचना दी कि उनकी कंपनी के एडिट-2 की टनल में काम करने वाले मजदूर व इंजीनियर टनल के करीब 300 मीटर अंदर फंस गए हैं। टनल में करीब चार फीट पानी भर गया है।

गुस्से में कुदरत: उत्तराखंड में नदियों का दिखा रौद्र रूप, कई जगह मकान व पुल बहे, कई लोग मलबे में दबे, तस्वीरें

इसके बाद पुलिस पोकलेन मशीन के साथ तुरंत टनल तक पहुंची और रेरस्क्यू शुरू किया। टनल से पानी की निकासी न होने के कारण टीम को रेस्क्यू में काफी परेशानी उठानी पड़ी। टीम का कहना है कि सभी लोग टनल से सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *