[ad_1]

अस्पताल परिसर में गुमशुम बैठे परिजन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पत्नी, बच्चों और रिश्तेदार के साथ मैहर दर्शन करने जा रहे बिहार के भभुआ निवासी युवक की कार मिर्जापुर में हाईवे पर डंपर से टकरा गई। हादसे में युवक, उसके पुत्र और बहन की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं युवक की पत्नी अस्पताल में मौत से जंग लड़ रही है। तीन अन्य भी घायल हैं। हादसा बीती रात मिर्जापुर जिले के के समोगरा के पास हुआ। परिजनों में कोहराम मचा है।
बिहार के भभुआ निवासी मुनीब (40) अपनी पत्नी लक्ष्मीना (38) व पुत्र रोशन (15)के साथ अपनी बहन कलावती के घर चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर मोहम्मदाबाद आए थे। बुधवार रात मुनीब अपने और अपनी बहन कलावती के परिवार के साथ कार में सवार होकर मैहर देवी दर्शन के लिए निकले।
ओवरटेक करने की कोशिश में हादसा
मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा के पास ओवरटेक करते समय उनकी कार की डंपर से टक्कर हो गई । हादसे में कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार कलावती का पुत्र विकास चला रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया।
ये भी पढ़ें; नाले में मिला युवती का कंकाल, जांच में जुटी पुलिस, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं
[ad_2]
Source link