CUJ Convocation: पांच साल बाद दीक्षांत समारोह करवाने की तैयारी में केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू

[ad_1]

Central University of Jammu preparing for convocation after five years

Central University of Jammu
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू अक्तूबर में दीक्षांत समारोह करवाने की तैयारी कर रहा है। सभागार के अभाव में 2018 के बाद दीक्षांत समारोह नहीं करवाया जा सका है। पांच साल पहले अस्थायी शैक्षणिक खंड सैनिक कॉलोनी में समारोह करवाया गया था। अब ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार में व्यवस्था की जाएगी।

जिन छात्रों को लंबे समय से डिग्री व मेडल नहीं मिले हैं, उन्हें निशुल्क डिग्री व मेडल प्राप्त होंगे। वाइस चांसलर प्रो. संजीव के साथ विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय पटल पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति लागू कर दी गई है। छात्र मल्टी एंट्री और मल्टी एक्जिट का लाभ ले सकेंगे। उन्हें सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री समय पर दी जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *