Bihar News : क्लास रूम में फंदे से लटकती मिली डांस टीचर की लाश, विरोध में हंगामा; परिजन बोले- हत्या हुई है

[ad_1]

Darbhanga News : Dead body of dance teacher found in class room, relatives said- murder has happened

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दरभंगा में डांस टीचर की लाश मिली है। लाश क्लास रूम में फंदे से झूलती मिली। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रुहेलागंज की है। इधर, डांस टीचर की मौत की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानील लोग हत्या की बात कहकर हंगामा करने लगे। लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।  

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। विश्वविद्यालय थानेदार मदन प्रसाद ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के आजमनगर निवासी स्व बिहारी राम के पुत्र किसन राम उर्फ लड्डू के रूप में हुई है। वह घर से कुछ ही दूरी पर कृष्णा डांस अकेडमी के नाम से डांस क्लास चलाता था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण होगा स्पष्ट

सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि किसन राम उर्फ लड्डू आजमनगर में कृष्णा डांस क्लासेज चलाया करता था। उसका शव फांसी से लटका पाया गया है। प्रथम दृष्टया ममला आत्महत्या का ही लगता है। लेकिन, परिजन का आरोप है किसी ने उसकी हत्या कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पस्ट हो पायेगा कि घटना का कारण क्या है।

किशन की लाश फंदे से झूल रही थी

इधर, मोहल्ले वालों ने बताया कि गुरुवार को 10 बजे उसे देखा गया था। इसके बाद वह नहीं दिखा। इसी बीच शाम में एक युवक जब उसके क्लास रूम पर गया तो उसने देखा कि किशन की लाश फंदे से झूल रही थी। उसने तत्काल उसे उतारा और घटना की जानकारी उसके घर वालों को दी। घर में सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।

परिजन बोले- किसी ने फांसी लगाकर मार दिया

किसन राम की चाची रेखा देवी ने कहा कि उसने आत्महत्या नहीं की है। किसी ने फांसी लगाकर किसी ने हत्या कर दिया है। कौन किया है हत्या उन्होंने कहा कि यह हमको नहीं मालूम है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर भाजपा विधायक संजय सरावगी भी मृतक के घर पहचकर लोगों ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा है कि परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस को हत्या की एंगल से भी जांच करना चाहिए। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *