Delhi News: गलत विषय भरने पर बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाएंगे छात्र

[ad_1]

सीबीएसई ने स्कूलों को चेताया, एलओसी भरते समय बरतें सावधानी

एलओसी जमा करने के बाद विषय सुधार नहीं किया जा सकेगा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं-बारहवीं परीक्षाओं के लिए तैयार की जाने वाली एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडीडेट) में यदि स्कूल ने गलत विषय भरे तो छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। एलओसी जमा करने के बाद विषय सुधार नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में बोर्ड ने स्कूलों को एलओसी में सभी जानकारी सही भरने के निर्देश दिए हैं। वहीं, यदि जनसांख्यिकीय विवरण भी गलत भरा तो परीक्षा पास करने के बाद भी छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

सीबीएसई दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए छात्रों की सूची के रूप में स्कूल से छात्रों के नाम, विवरण व विषय एकत्र करता है। सीबीएसई के अनुसार, अक्सर देखने में आता है कि स्कूल और छात्र फॉर्म भरते समय सावधानी नहीं बरतते हैं, कुछ न कुछ गलती कर देते हैं। ऐसे में उनके फॉर्म में कमियां देखने को मिलती हैं। फॉर्म में कोई गलती न हो और छात्रों को समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए बोर्ड परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं।

निर्देश में कहा गया है कि वह इस बात को सुनिश्चित करें कि भरी गई जानकारी सही हो और सही ही अपलोड किया जाएगा। डेटा जमा करने से पहले एक बार जरूर सुनिश्चित करें कि डेटा पूरी तरह से सही हो। गलती होने पर छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। यदि छात्रों का गलत जनसांख्यिकीय विवरण भरा गया, तो छात्रों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इन विवरणों को सही कराना होगा और इस प्रकार दाखिले में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *