Himachal News: दो बच्चों की संख्या वाले 143 स्कूल डिनोटिफाई, 20 दोबारा खोले

[ad_1]

Himachal Pradesh Government De-notify 143 Primary and Middle Schools

प्रारंभिक शिक्षा विभाग

विस्तार


हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो बच्चों की संख्या वाले 143 स्कूल डिनोटिफाई किए हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 117 प्राथमिक विद्यायल और 26 माध्यमिक विद्यालय बंद किए जाने को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। 

बिलासपुर जिले में 6, चंबा में 8, हमीरपुर में 4, कांगड़ा में 17, किन्नौर में 5, कुल्लू में 4, लाहौल-स्पीति में 19, मंडी में 18, शिमला में 25, सिरमौर में 3, सोलन में 7 और ऊना में 1 प्राथमिक विद्यालय डिनोटिफाई किया गया है।

चंबा जिले में 2, कांगड़ा में 3, किन्नौर में 2, लाहौल-स्पीति में 7, मडी में 5, शिमला में 6 और सिरमौर में 1 माध्यमिक विद्यालय डिनोटिफाई किया गया है।

वहीं विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने पर हिमाचल सरकार ने बंद किए 20 स्कूलों को दोबारा खोलने की अधिसूचना जारी की है। चंबा, कांगड़ा, शिमला, सिरमौर, सोलन और मंडी जिले में ये स्कूल दोबारा खोले गए हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *