छात्र की पिटाई का मामला: जयंत चौधरी और ओवैसी ने पीड़ित के पिता से की बात, राहुल गांधी ने कह डाली बड़ी बात

[ad_1]

Student beaten case UP: Minister Jaiveer Singh, Jayant Chaudhary and Owaisi spoke to the victim father

पीड़ित बच्चे के पिता से बात कराते रालोद विधायक चंदन चौहान
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की बेरहमी से पिटाई और जातीय टिप्पणी करने वाली शिक्षिका तृप्ति त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मीरापुर के रालोद विधायक चंदन चौहान ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से फोन पर पीड़ित बच्चे के पिता की बात कराई। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसे भाजपा द्वारा फैलाया हुआ कैरोसिन बताया।

एआईएमआईएम चीफ असदुदीन ओवैसी ने भी पीड़ित बच्चे के पिता इरशाद से बात की और बच्चे की बेहतर तालीम के हैदराबाद भेजने की पेशकश की।  उधर, शिक्षिका का कहना है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर वायरल किया गया है। मामले पर राज्यमंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है।

वहीं राहुल गांधी ने इस मामले पर एक्स यानी पूर्व ट्वीटर पर लिखा कि मासूम बच्चों के मन में भेदभाव का जहर घोलना, स्कूल जैसे पवित्र स्थान को नफरत का बाजार बनाना – एक शिक्षक देश के लिए इससे बुरा कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने आगे लिखा  कि ये भाजपा का फैलाया वही केरोसिन है जिसने भारत के कोने-कोने में आग लगा रखी है। बच्चे भारत का भविष्य हैं – उनको नफरत नहीं, हम सबको मिल कर मोहब्बत सिखानी है।

शुक्रवार को वायरल वीडियो में शिक्षिका एक बच्चे को कक्षा में खड़ा कर अन्य बच्चों से चांटे और मुक्के लगवा रही हैं। इस 34 सेकेंड के वीडियो के बाद देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं और सामाजिक संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की हैं।

सोशल मीडिया पर शिक्षिका की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी। शनिवार को दिन निकलते ही रालोद विधायक चंदन चौहान गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार का साथ देने की बात कही। सामाजिक संगठनों के लोग भी गांव पहुंच रहे हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *