[ad_1]

मौके पर पहुंचे एएसपी
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने आज अपने चेंबर बंद करके धरना प्रदर्शन किया। मेरठ में बुधवार को बड़ी संख्या में मेरठ कचहरी से अधिवक्ता आईजी ऑफिस पहुंचे। आईजी ऑफिस के बाहर ही धरने पर बैठ गए और जमकर हंगामा प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और क्यूआरटी मौके पर तैनात की गई। इसके बाद हापुड़ में मंगलवार को अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध, लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग का ज्ञापन वकीलों से लेकर आईजी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद वकील कचहरी लौट गए।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के गनर को पीटा
आईजी के आश्वासन के बाद वकील कचहरी लौट गए। कुछ देर बाद वापस लौटे वकीलों ने कचहरी में जाकर की नारेबाजी करने लगे। वकीलों का एक गुट डीएम ऑफिस पहुंचा जहां ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के गनर तरुण के साथ मारपीट की दी गई। इस दाैरान कई दूसरे पुलिस कर्मियों के साथ भी की अभद्रता। मीडिया कर्मियों के पहुंचने पर गेट बंद करने का किया प्रयास। जबरन ऑफिस बंद करा दिए।
मामले की जानकारी पर एसएसपी, एसपी सिटी, सिविल लाइन समेत कई थानों की फोर्स कलेक्ट्रेट बुलाई गई है। फिलहाल डीएम ऑफिस में एसएसपी और डीएम की बैठक चल रही है। मारपीट करने वाले वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।
[ad_2]
Source link