[ad_1]

अस्पताल में पुलिस और बच्चों के परिजन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन के पर्व पर ऐसी घटना हुई, जिससे दो परिवारों में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को हजरतपुर गांव में तालाब में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए घुसे थे। पानी गहरा होने के कारण दोनों डूब गए।
जानकारी के मुताबिक हजरतपुर गांव निवासी धर्मेंद्र का 14 वर्षीय पुत्र संदीप और उसका फुफेरा भाई 12 वर्षीय प्रियांशु निवासी रघवापुर बृहस्पतिवार की सुबह पशु चराने के लिए तालाब के किनारे गए थे। दोनों तालाब में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान डूबकर मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- भाजपा नेता ने चांद पर खरीदी जमीन: बोले- हमारा बेटा चांद जैसा, उसी के नाम कराई एक एकड़ भूमि की रजिस्ट्री
[ad_2]
Source link