[ad_1]

बेटे की मौत के बाद परिवार में शोक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया मे एक युवक कि रक्षाबंधन का त्योहार अधूरा रहा गयाष। उसे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे उस व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। घटना जिले के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के बलथर मर्जदवा मुख्य पथ समीप कि है। मृतक की पहचान पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के नकछेद बहुअरवा गांव निवासी भोला साह के पुत्र राधेश्याम कुमार (19) के रूप मे कि गई है। वहीं, घटनास्थल पर ग्रामीणों के भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुरुषोत्तमपुर थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक और शव को कब्जे में लेकर थाना ले गई।
मिली जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के ही लक्ष्मीपुर गांव निवासी विकास कुमार अपने बुआ के घर भाई बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर कुछ समान पहुचाने गया हुआ था। वहीं, नौतन से अपने घर को लौटने के क्रम मे बुधवार के रात्री 9:00 बजे वह बलथर मर्जदवा मुख्यपथ में पकड़ी के समीप अनियंत्रित होकर ठोकर मार दी। जिससे सड़क पर टहल रहा राधेश्याम गिर गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घंटो अफरा तफरी का माहौल बना रहा। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बाइक चालक को सौंप दिया। वहीं, मृतक के परजनों का रो- -रो कर बुरा हाल है।
मृतका की मां लालसा देवी ने रोते-रोते गुरूवार के सुबह बताया कि सभी लोग “आज दुनिया में रक्षाबंधन के त्योहार खुशी-खुशी मना रहे हैं। आज हम अपने बेटे के अर्थी लेकर शमशान जा रहे हैं। मृतक के परिवार में शोक है। मृतक के चार भाई है, बड़े भाई लालू साह ने बताया कि राधेश्याम की पढ़ाई नवीं तक हुई है। वह मर्जदवा में रहकर मोबाइल ठीक करने का काम करता था। इधर, पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। चालक विकास कुमार को हिरासत मे ले लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।
[ad_2]
Source link