Mau: जिलाधिकारी को ट्विटर पर मिली धमकी, लिखा- ‘अखिलेश की सरकार बनने पर असली औकात दिखा देंगे’, एफआईआर दर्ज

[ad_1]

District Magistrate received a threat on Twitter FIR lodged

जिलाधिकारी को ट्विटर पर मिली धमकी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार की देर शाम जिलाधिकारी को ट्विटर पर एक महिला ने धमकी दी ।इस मामले में शहर कोतवाली में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- Varanasi: महामानपुरी कॉलोनी में एनआईए का छापा, BHU की दो छात्राओं से पूछताछ जारी, यूपी में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसाए विधानसभा क्षेत्र घोसी में उप निर्वाचन को लेकर बीते सोमवार को  जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा शाम को कई बूथों का निरीक्षण किया गया था। इसी बीच  जिलाधिकारी के ट्विटर अकाउंट पर ज्योति यादव नाम से संचालित ट्विटर अकाउंट द्वारा जिलाधिकारी को धमकी भरा कमेंट भेजा गया। उधर मामला संज्ञान पर में आने पर चुनाव के दृष्टिगत गठित एमसीएमसी के पटल प्रभारी राघवेंद्र पांडे द्वारा ज्योति यादव के खिलाफ थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 506,507,171 एफ,171 के तहत शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *