Bihar Board Exams 2024: कक्षा 10 का परीक्षा फॉर्म हुआ जारी, अप्लाई करते समय रखें इन बातों का ख्याल

[ad_1]

विस्तार


BSEB Exam Form 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा फॉर्म जारी कर दिया है। जो भी योग्य छात्र इस सत्र में कक्षा-10 की परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। गौरतलब है कि  परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 सितंबर, 2023 है। सभी योग्य छात्रों को इस तारीख से पहले अपने परीक्षा फॉर्म भर लेने चाहिए।

छात्रों को अपने दस्तावेजों के साथ स्कूल जाना होगा जहां प्रधानाध्यापक द्वारा फॉर्म डाउनलोड किया जाएगा और सभी छात्रों को दिया जाएगा। सत्र 2023-24 के लिए पंजीकृत नियमित और स्वतंत्र श्रेणी के छात्रों के लिए दो सेक्शन ए और बी होंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *