जम्मू कश्मीर: शिवानी चाढ़क बोल्डरिंग प्रतियोगिता के लिए हांगकांग रवाना, सहासिक खेल में दिखाएंगीं दम

[ad_1]

jammu kashmir sports news: Shivani Chadhak leaves for Hong Kong for bouldering competition

हांगकांग के लिए रवाना होती शिवानी चाढ़क व अन्य खिलाड़ी

विस्तार


जम्मू-कश्मीर की शिवानी चाढ़क भारत की चार महिलाओं सहित सात खेल पर्वतारोहियों के साथ 9 से 10 सितंबर तक हांगकांग की बोल्डरिंग प्रतियोगिता में एशियाई कप में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए वीरवार को रवाना हुईं। अन्य पर्वतारोहियों में कर्नाटक से भरत परेरा और लोकेश चंद्र, टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन जमशेदपुर से अमन वर्मा और अनीशा वर्मा, महाराष्ट्र से सानिया फारूक शेख, मणिपुर से सी माईबम और दिल्ली से रितिका रावत हैं। 

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के बिभास रॉय कोच के रूप में टीम के साथ हैं। टीम को देश में साहसिक खेलों की सर्वोच्च संस्था इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित किया गया है। प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन से आगामी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग प्रतियोगिता के लिए चयन में मदद मिलेगी। 

एसोसिएशन के अध्यक्ष जोरावर सिंह जामवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम खजूरिया, जम्मू-कश्मीर पर्वतारोहण संघ की महासचिव श्वातिका खजूरिया और कोषाध्यक्ष सुशील सिंह के अलावा तवी ट्रेकर्स जम्मू-कश्मीर के संरक्षक अश्वनी शर्मा और स्प्रॉलिंग बड्स आईसीएसई स्कूल के चेयरमैन राहुल शर्मा ने शिवानी को शुभकामनाएं दी। उम्मीद जताई कि वह पूरी क्षमता से प्रदर्शन करेंगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *