Bihar News: महावीरी अखाड़ा के दौरान कुछ लोगों ने एक युवक को चाकू से गोदा; इलाज के दौरान हुई उसकी मौत

[ad_1]

During Mahaviri Akhara in Siwan, some people stabbed a young man with a knife; He died during treatment

मृतक विकास कुमार साह
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


बिहार के सीवान में शनिवार की देर शाम निकाले गए महावीरी अखाड़ा में दो पक्ष आपस में उलझ गए। इस दौरान देखते ही देखते एक युवक चाकू लगने से घायल हो गया। यह घटना पोस्ट ऑफिस के सामने की है। जब महावीरी अखाड़ा का जुलूस प्रशासन की देखरेख में निकाला जा रहा था। घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। एहतियातन घटनास्थल वाले इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रात के करीब 10 बजे के आसपास युवक अखाड़ा नंबर 8 कंधवारा से निकलकर अपने गंतव्य स्थल पर जा रहा था। अखाड़ा शहर के रजिस्ट्री कचहरी के पास तुरहा टोली और अखाड़ा नंबर दो का यानी दोनों अखाड़े का मिलान हो गया। इसी दौरान दोनों अखाड़ा के कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि विवाद के बाद एक युवक को कुछ लोग कंधवारा खींचकर पोस्ट ऑफिस के पास ले गए। फिर वहां उसे चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे पटना रेफर कर दिया। लेकिन घायल युवक के परिजन उसका इलाज करवाने निजी अस्पताल में चले गए। फिर देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर तुरहा टोली निवासी रमेश साह गोंड के बेटे विकास कुमार साह (21) के रूप में हुई है।

विकास कुमार दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता था। वह रक्षाबंधन पर अपने घर आया था। जानकारी के अनुसार, एक-दो दिन में  फिर अपने काम पर दिल्ली जाने वाला था। तब तक बीती देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *