Varanasi: गंगा में प्रवाहित की गईं एसपीजी प्रमुख अरुण सिन्हा की अस्थियां, छह सितंबर को हुआ था निधन

[ad_1]

SPG chief Arun Sinha ashes were immersed in Ganga in varanasi

अस्थि कलश
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा की अस्थियां रविवार को गंगा में प्रवाहित की गईं। वाराणसी के भैंसासुर घाट पर अरुण सिन्हा के पुत्र अभिजीत घटक ने वैदिक रस्मों रिवाज को पूरा किया। इसके बाद बजड़े पर सवार होकर पिता की अस्थियों को मां गंगा में विसर्जित किया। इस दौरान अभिजीत और उनके साथ आए लोगों की आंखें नम रही। भैंसासुर घाट से सभी लोग दशाश्वमेध घाट की ओर रवाना हो गए।

एसपीजी प्रमुख की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने को लेकर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आदमपुर थाने की पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। बावजूद इसके एक भी अस्थि विसर्जन के दौरान मौजूद नहीं था। कार्यकारी थाना प्रभारी आदमपुर सूरज तिवारी ने बताया कि अरुण सिन्हा के पुत्र के आगमन की जानकारी थी। लेकिन वीआईपी मूवमेंट के कारण मौके पर कोई भी पुलिसकर्मी नहीं जा सका।

एसपीजी के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा का बीते  6 सितंबर को गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वो 61 वर्ष के थे। 1987 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अफसर रहे सिन्हा को हाल ही में एसपीजी के निदेशक के तौर पर एक साल का एक्सटेंशन दिया गया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *