अंबेडकर पार्क: हाथी पर गिरी आकाशीय बिजली, मूर्ति का अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त, ग्रेनाइट की फर्श में हुआ गड्डा

[ad_1]

A ray of lightening falls on the statue of elephant in Ambedkar Park.

बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुई मूर्ति।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


लखनऊ के गोमती नगर स्थित अंबेडकर पार्क में रविवार एवं सोमवार की आधी रात को आकाशीय बिजली तड़की और एक हाथी पर गिर गई। अनुमानित 60 लाख रूपये कीमत का हाथी क्षतिग्रस्त हो गया। यानी हाथी की सूढ़ पूरी तरह ध्वस्त हो गई। साथ ही, जिस जगह पर हाथी स्थापित था वहां की फर्श में छह इंच चौड़ा छेद हो गया।

स्मारक समिति की प्रवक्ता भावना सिंह के मुताबिक हाथी पर आकाशीय बिजली गिरने की जानकारी सुबह हो सकी। इस संबंध में उच्च अफसरों को जानकारी दी गई। उधर, अंबेडकर पार्क के कर्मियों ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने के कारण 52 नंबर के हाथी की सूढ़ सहित अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

ये भी पढ़ें – योगी बोले, नई बनने वाली हर सड़क की 5 साल हो गारंटी, खराब होने पर निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण

ये भी पढ़ें – बाराबंकी: लगातार 12 घंटे से हो रही बारिश ने मचाई तबाही, घरों और दुकानों में भरा पानी, कैद हुए लोग, तस्वीरें

सूढ़  का आधा हिस्सा तो टूट ही गया है। आकाशीय बिजली का झटका इतना तेज था कि ग्रेनाइट से बनी फर्श का बड़ा हिस्सा दरक गया और एक जगह पर बड़ा छेद भी हो गया। कर्मियों का मानना कि गिरने वाली आकाशीय बिजली ग्रेनाइट को तोड़कर जमीन में समा गई। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *