[ad_1]

पीड़ित हेमरा पैक्स अक्ष्यक्ष उपेंद्र यादव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के गया में खिजरसराय के प्रखंड के हेमरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी मांगने से पहले पैक्स अध्यक्ष की पहले बदमाशों ने जमकर पिटाई भी की। बदमाशों ने रंगदारी नहीं दी जाने की स्थिति में अपहरण कर जान से मारने की धमकी भी दी है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर सरबहदा ओपी पुलिस को दी है। तहरीर में तीन अज्ञात भी शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल देर रात तक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र यादव का कहना है कि वह रोजाना की तरह शाम को टहलने निकले थे। इसी बीच बगैर नंबर प्लेट की बोलरो हमारे आगे रुकी। उस गाड़ी पर पांच लोग सवार थे। उन पांच में दो लोग जितेंद्र यादव और राजीव नयन यादव गाड़ी से उतरे और गमछा मेरी गर्दन में फंसा कर मार-पिटाई करने लगे। साथ ही में राजीव नयन ने रिवॉल्वर भी कनपटी में सटा दिया। फिर कहने लगे कि पांच लाख रुपये रंगदारी दो, नहीं तो अपहरण कर जान से मार देंगे। इतना सुनते ही हमने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मेरे परिवार और गांव के लोग दौड़े तो बदमाश बोलेरो पर सवार हो कर भाग निकले।
पैक्स अध्यक्ष का कहना है कि भागने के दौरान बदमाशों ने रंगदारी नहीं दिए जाने पर जान से मारने की धमकी दी है। इधर, सरबहदा ओपी पुलिस कहना है कि पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Source link