ससुराल में दामाद का खूनी खेल: सास का फोड़ दिया सिर, पत्नी और साले को दी ये धमकी

[ad_1]

Son-in-law breaks mother-in-law head, Threatens to kill his wife Haridwar Crime Uttarakhand news in hindi

उत्तराखंड पुलिस (प्रतीकात्मक)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कनखल थाना क्षेत्र में दामाद ने अपनी सास के साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया। साले और पत्नी को भी हत्या करने की धमकी दी। साले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, ओमप्रकाश मिश्रा निवासी रमा बिहार काॅलोनी जमालपुर कलां ने शिकायत देकर बताया कि सात सितंबर को वह घर पर नहीं था। इस बीच उसका बहनोई धनंजय पांडेय निवासी बजीरपुर थाना अशोकनगर दिल्ली अपने कुछ साथियों के साथ घर पर आया। यहां उसकी मां को अकेला देखकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और सिर फोड़ दिया।

ये भी पढ़ें…Haridwar Crime: रेहड़ी लगाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या, रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम

आरोप लगाया कि उसकी बहन के साथ भी मारपीट करता है। उसे भी हत्या करने की धमकी देता है। इसीलिए उसकी बहन मायके में ही रह रही है। आरोप है कि मारपीट के बाद हत्या करने की धमकी देते हुए निकल गया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी धनंजय पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *