[ad_1]

आईएनएस विक्रांत (फाइल फोटो)
– फोटो : social media
विस्तार
लखनऊ में शहीद पथ के पास भारतीय नौसेना का शौर्य संग्रहालय स्थापित किया जायेगा। इस महीने इसकी आधारशिला रखे जाने की संभावना है। भारतीय नौ सेना के रिटायर युद्धपोत आईएनएस गोमती पर स्थापित मिसाइल, टारपीडो व कैनन समेत अन्य उपकरणों को भी इस संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा।
यह जानकारी आज यहां प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि राजधानी में स्थापित नौ सेना का शौर्य संग्रहालय युवा पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि मुम्बई से स्थल मार्ग से आईएनएस गोमती के सभी पार्ट लखनऊ लाए जायेंगे।
ये भी पढ़ें – मुख्यमंत्री योगी बोले, नई बनने वाली हर सड़क की 5 साल हो गारंटी, खराब होने पर निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण
ये भी पढ़ें – बाराबंकी: लगातार 12 घंटे से हो रही बारिश ने मचाई तबाही, घरों और दुकानों में भरा पानी, कैद हुए लोग, तस्वीरें
पर्यटन मंत्री ने बताया कि इसके अलावा लखनऊ में एडवेंचर व वाटर स्पोर्ट्स रिजार्ट की स्थापना की जा रही है। यह वेलनेस, एडवेंचर और वाटर स्पोर्ट्स रिजार्ट नवम्बर में शुरू हो जाएगा। इटौंजा से माल रोड पर बहरौरा गांव में 27 एकड़ में इसका निर्माण किया जा रहा है।
पर्यटन विभाग के साथ कम्पनी का एमओयू पहले ही हो चुका है। अब विभाग ने कम्पनी का पंजीकरण भी कर लिया है।
[ad_2]
Source link