Uttarakhand BJP: धामी सरकार का बड़ा तोहफा… इस साल प्रदेश को युवाओं को मिलेंगी 24 हजार नौकरियां

[ad_1]

Jobs Uttarakhand youth will get 24 thousand jobs in this year BJP claims Dhami Government

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : amar ujala

विस्तार


भाजपा ने कहा, धामी सरकार इस साल प्रदेश के युवाओं को 12 हजार नौकरियां देगी। अब तक सरकार 10 हजार नौकरियां दी चुकी हैं और बाकी प्रक्रिया में हैं। साल के अंत तक युवाओं को 24 हजार नौकरियां मिल जाएंगी, जो अब तक की सरकारों में सबसे ज्यादा होंगी।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को कई सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवाड़े के रूप में दो अक्तूबर तक व्यापक रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन विश्वकर्मा दिवस भी है। इस दिन हस्तकला से जुड़े लोगों के साथ कई कार्यक्रमों व पीएम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

18 सितंबर को मैदानी जिलों में विधानसभा स्तर और पर्वतीय जिलों में जिलास्तर पर रक्तदान शिविर लगेंगे। 19 से 24 सितंबर को ग्राम स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। 24 सितंबर को मन की बात कार्यक्रम को भी बूथ स्तर पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी सुनेंगे। बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं का ओटीपी के माध्यम से बूथ सत्यापन का कार्य होगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *