[ad_1]

गोली लगने के घायल किसान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के भोगांव में दिनदहाड़े किसान को गोली मार दी गई। किसान मूंगफली बेचकर घर लौट रहा था, तभी उस पर ये हमला हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे घायलवस्था में उपचार के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया।
बताया गया है कि किसान जलालाबाद मंडी से मूंगफली बेचकर घर लौट रहा था। वो जैसे ही भोगांव मोड़ पर पहुंचा, तभी उसे गोली मार दी गई। गोली लगते ही वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान हमलावर वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद किसान को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
[ad_2]
Source link