[ad_1]

बिजली के मीटर में की गई छेड़खानी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के आश्रम रोड क्षेत्र में डोर टू डोर बिलिंग चेकिंग करने के दौरान एसडीओ पदम गर्ग को टैंपर्ड मीटर मिला। सुबनेश कुमार के परिसर पर लोड के अनुसार मीटर धीमा चलता हुआ पाया गया। उन्होंने मीटर को मौके पर सील कराकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा।
ये भी पढ़ें – UP: गला काटने पर कितना दर्द होता है…, व्यापारी ने पहले ली जानकारी और फिर…; कार में मिली खून से सनी लाश
यहां का है मामला
टेक्नीशियन नंदकिशोर द्वारा मीटर की जांच की गई। मीटर में टेंपरिंग पाई गई। इस पर उपभोक्ता के विरुद्ध कार्रवाई करके राजस्व निर्धारण जारी किया गया। एसडीओ ने बताया कि शहर में मीटर की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। अधिशासी अभियंता द्वारा भी चेकिंग की जा रही है। टेक्नीशियन नंदकिशोर ने बताया है कि बरामद मीटर को शंटकर अंदर से एक फेस डायरेक्ट कर दिया गया था। इससे मीटर धीमी गति से चल रहा था।
ये भी पढ़ें – यूपी: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बोले- इंडिया गठबंधन उस गाड़ी की तरह, जिसके 28 ड्राइवर
आठ घरों में बिजली चोरी पकड़ी
शहर में शुक्रवार को बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। एसडीओ मुन्नीलाल गुप्ता की टीम ने विद्युत चेकिंग अभियान चलाकर मोहल्ला महमूद नगर, गाड़ीवान, अवधनगर, खरगजीतनगर में चेकिंग की। टीम को आठ घरो में बिजली चोरी होते मिली। टीम ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ बिजली थाना में बिजली चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
ये भी पढ़ें – Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर इस शुभ मुहूर्त में घर में स्थापित करें गणपति, जानें मूर्ति स्थापना विधि
[ad_2]
Source link