Lucknow: शार्ट सर्किट से चलती बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री, 16 लोग थे सवार

[ad_1]

A fire broke out in city bus because of short circuit in Lucknow.

दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ट्रू वैल्यू के सामने चलती बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। साइड मिरर में गाड़ी से धुआं निकलता देख चालक ने स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात की कमान संभाली तो घटनास्थल पर पहुंचीं दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी अतुल श्रीवास्तव के मुताबिक बाराबंकी निवासी अमित कुमार सिटी बस चलाता है। शनिवार को परिचालक दिलीप के साथ अमित सवारियां लेकर स्कूटर इंडिया से शहीद पथ के रास्ते कमता जा रहा था।

ये भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव : रण के लिए भाजपा के ‘सेनापति’ तैनात, जिलाध्यक्षों में अगड़ों पर दांव, पिछड़ों को भी तवज्जो

ये भी पढ़ें – आयकर विभाग के छापों में बड़ा खुलासा : 800 करोड़ की टैक्स चोरी में फंसे आजम खां, फूट-फूटकर रोने लगे सपा नेता

बस चालक अमित ने बताया कि सुबह करीब दस बजे शहीद पथ स्थित ट्रू वैल्यू के सामने सवारी उतारते समय उसने बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलता देख सवारियों को बस से उतार दिया। इसी बीच आग की लपटें बढ़ने लगी। सूचना पाकर इंस्पेक्टर और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल ने आग पर काबू पाया। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *