जम्मू कश्मीर: आयुर्वेद पर्व जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य ढांचे की मजबूती का रोडमैप तैयार करेगा- उपराज्यपाल

[ad_1]

Jammu Kashmir: lg manoj sinha said Ayurveda festival will prepare a roadmap to strengthen the health infrastru

LG Manoj Sinha
– फोटो : पीआईबी

विस्तार


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आयुर्वेद पर्व जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए एक रोड मैप तैयार करेगा। एलजी शुक्रवार को स्थानीय डेंटल कॉलेज में तीन दिवसीय आयुर्वेद पर्व का उद्घाटन कर रहे थे। इस पर्व का आयोजन अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन ट्रस्ट, आयुष मंत्रालय और आयुष-जम्मू-कश्मीर निदेशालय की ओर से किया जा रहा है।

उप राज्यपाल ने अपने संबोधन में जम्मू-कश्मीर और देश में आयुर्वेद के समग्र सिद्धांतों और सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देने के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पर्व लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद की ताकत और क्षमता के बारे में जागरूक करेगा और आयुर्वेद के लाभों को समाज तक पहुंचाएगा।

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद ने वैश्विक लोकप्रियता हासिल की है और आज पूरी दुनिया लोगों की बदलती स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को पूरा करने, शरीर, मन और आत्मा की भलाई और विभिन्न बीमारियों से बचने के लिए आयुर्वेद की तकनीकों को अपना रही है। 

उन्होंने आयुर्वेद हितधारकों और नीति निर्माताओं से जीवनशैली संबंधी बीमारियों के इलाज, निवारक देखभाल और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए इस पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली को लोकप्रिय बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उपराज्यपाल ने जम्मू कश्मीर में निवारक और समग्र देखभाल को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रमुख पहलों को साझा किया।

आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक कालेज प्रतिबद्धता का प्रमाण

उन्होंने कहा कि अखनूर में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गांदरबल में यूनानी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जम्मू-कश्मीर में आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र, कठुआ में आगामी होम्योपैथिक कॉलेज और अस्पताल और विभिन्न जिलों में एकीकृत आयुष अस्पताल केंद्र शासित प्रदेश में पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।

कश्मीर में एक आयुर्वेदिक कॉलेज स्थापित करें

उपराज्यपाल ने केंद्रीय आयुष मंत्रालय से कश्मीर में एक आयुर्वेदिक कॉलेज और अस्पताल स्थापित करने के लिए कहा। उन्होंने 115 आयुष औषधालयों के उन्नयन की प्रक्रिया में तेजी लाने और भद्रवाह में हाई एल्टीट्यूड संस्थान के लिए धन जारी करने का भी आह्वान किया। आयुर्वेद पर्व में प्रदर्शनियां, वैज्ञानिक सत्र, चिकित्सा जांच शिविर, दवाओं का वितरण और औषधीय पौधों का प्रदर्शन सहित विभिन्न गतिविधियां शामिल हैं।

कार्यक्रम में पद्म भूषण वैद्य देविंदर त्रिगुणा, अखिल भारतीय आयुर्वेद कांग्रेस के अध्यक्ष पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा, उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर, भूपिंदर कुमार, सचिव स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा, निदेशक, आयुष, जम्मू-कश्मीर डॉ मोहन सिंह. और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *