[ad_1]

जिला अस्पताल का डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में मलेरिया और डेंगू के मरीज हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। हालत यह है कि जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड के सभी बेड फुल हो गए हैं। लिहाजा, बढ़ते मरीजों को भर्ती करने के लिए तीन सौ बेड अस्पताल में भी डेंगू वार्ड बनाया गया है।
जिला अस्पताल में बुखार के गंभीर मरीजों को इलाज के लिए पहले इमरजेंसी वार्ड में रखा जाता है। फिर रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें डेंगू-मलेरिया वार्ड में शिफ्ट कर रहे हैं। मंगलवार की देर रात तक डेंगू के छह नए मरीज मिलने के बाद संख्या 92 जा पहुंची।
ये भी पढ़ें- बरेली में दरिंदगी: गन्ने के खेत से आ रही थी चीखने की आवाज, इस हाल में मिली युवती; लोगों ने आरोपियों को पीटा
वहीं, बुधवार को तीन नए मरीज मिलने के बाद तादाद 95 पहुंच गई। 24 घंटे में नौ मरीज मिलने के बाद अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बनाए गए 12 बेड के नए वार्ड में अब एक भी बेड खाली नहीं है। जिन मरीजों की प्लेटलेट्स काउंट और बुखार सामान्य स्तर पर पहुंच गया, उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया और उनकी जगह नए मरीज भर्ती किए गए।
एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि वायरल बीमारियों के कई मरीज के साथ उल्टी, दस्त, डायरिया आदि के रोगी बढ़े हैं। इमरजेंसी वार्ड में बेड खाली होने के बावजूद डेंगू, मलेरिया के पॉजिटिव मरीज भर्ती नहीं किए जा सकते। जरूरत पड़ने पर बेड बढ़ाए जा सकते हैं।
[ad_2]
Source link